होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब में 2 सड़क हादसों में 4 घायल, पुलिस जांच में...

पांवटा साहिब में 2 सड़क हादसों में 4 घायल, पुलिस जांच में जुटी

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा गोंदपुर के पास हुआ, जहां भानु पाल निवासी गांव ज्वालापुर, डाकघर निहालगढ़ अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी माता सुनीता देवी को गोंदपुर कंपनी छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान साइड में चल रही एक स्कूटी ने अचानक कट मार दिया, जिससे स्कूटी उनकी बाइक से टकरा गई और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में उसे और उनकी माता को चोटें आई हैं। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में शिक्षा मंत्री से मिले ABVP और NSUI छात्र संगठनों के कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंप उठाईं ये मांगें

दूसरा हादसा ल तारुवाला चौक के पास हुआ। गुरमीत सिंह निवासी गांव आम्बवाला, डाकघर शिवपुर अपने साथी प्रीतम सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर काम के लिए जा रहे थे। तभी राजबन की ओर से आई एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दोनों सड़क हादसों की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती में इस बार एआरओ हमीरपुर से 1000 युवाओं की सिलेक्शन, 27 को रिपोर्ट करने के निर्देश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More