HomeNational92 की उम्र में आशा भोसले का निधन, चेस्ट इंफेक्शन के बाद...

92 की उम्र में आशा भोसले का निधन, चेस्ट इंफेक्शन के बाद अस्पताल में थीं भर्ती, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

अपने लंबे और शानदार करिअर में आशा भोसले ने विभिन्न भाषाओं में हजारों गाने गाए और अपनी आवाज से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। उनके निधन के साथ ही भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया है।

भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात पहुंचा है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हुआ। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने उनके निधन की पुष्टि की है। बीते दिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था और तब से उनका इलाज चल रहा था।

ये भी पढ़ें:  नेपाल में 5.0 तीव्रता का भूकंप, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए झटके

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने भी इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद शाम चार बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने लंबे और शानदार करिअर में आशा भोसले ने विभिन्न भाषाओं में हजारों गाने गाए और अपनी आवाज से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। उनके निधन के साथ ही भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया है। उनके निधन की खबर से देशभर में हर कोई दुखी है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR का 10वां दीक्षांत समारोह 19 अप्रैल को, टाटा ट्रस्ट्स के CEO सिद्धार्थ शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More