HomeBreakingसूरज कस्टोडियल डेथ केस: IG जैदी, DSP जोशी सहित 8 पुलिस कर्मियों...

सूरज कस्टोडियल डेथ केस: IG जैदी, DSP जोशी सहित 8 पुलिस कर्मियों को उम्रकैद, CBI कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

यह मामला 2017 में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई में सामने आया था. यहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में दबोचे गए आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी.

चंडीगढ़/शिमला|
हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित सूरज कस्टोडियल डेथ मामले में सीबीआई की अदालत ने आईजी जहूर जैदी, डीएसपी मनोज जोशी सहित 8 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. अदालत ने दोषियों पर एक-एक लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया है.

बता दें कि गत 18 जनवरी को चंडीगढ़ में सीबीआई की अदालत में न्यायाधीश अलका मलिक ने हिमाचल कैडर के आईपीएस अधिकारी जहूर जैदी, डीएसपी मनोज जोशी सहित 8 पुलिसकर्मियों को इस मामले में दोषी करार दिया था, जिसके बाद सोमवार को कोर्ट ने सजा पर अपना फैसला सुनाया.

बता दें कि यह मामला 2017 में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई में सामने आया था. यहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में दबोचे गए आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया था.

ये भी पढ़ें:  रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, यहां दो दिन में 180 पदों पर होगी भर्ती

मामले की गंभीरता को देखते हुए यह केस सीबीआई को सौंपा गया. जांच के बाद आईजी, डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मियों को अदालत ने दोषी करार दिया और उपरोक्त सजा सुनाई. यह फैसला हिमाचल प्रदेश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण केस है, जहां पहली बार आईजी व डीएसपी रैंक के दो अधिकारियों सहित 8 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More