होमHimachalSirmaurहिमाचल दिवस पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और एरियर की आस, प्रवक्ता...

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और एरियर की आस, प्रवक्ता संघ ने उठाई ये मांग

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने हिमाचल दिवस के मौके पर कर्मचारियों को लंबित वित्तीय लाभ मिलने की उम्मीद जताई है। संघ ने सरकार से महंगाई भत्ते की लंबित किश्तें और संशोधित वेतनमान के एरियर जारी करने की मांग उठाई है, जिससे प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को राहत मिल सके।

नाहन : हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने हिमाचल दिवस के मौके पर कर्मचारियों को लंबित वित्तीय लाभ मिलने की उम्मीद जताई है। संघ ने सरकार से महंगाई भत्ते की लंबित किश्तें और संशोधित वेतनमान के एरियर जारी करने की मांग उठाई है, जिससे प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को राहत मिल सके।

संघ के राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, राज्य विशिष्ट सदस्य नरेंद्र नेगी, जिला अध्यक्ष डॉ. आईडी राही, राज्य संरक्षक रमेश नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा, महिला विंग अध्यक्ष संध्या चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महासचिव दिनेश शर्मा और कोषाध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से मुख्यमंत्री के आश्वासन पर भरोसा करते हुए अपने वित्तीय लाभों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान सरकार के करीब साढ़े तीन वर्ष पूरे होने के बावजूद महंगाई भत्ते की केवल एक ही किश्त जारी हुई है और उसमें भी एक प्रतिशत कम दिया गया, जबकि अन्य किश्तें अब भी लंबित हैं।

ये भी पढ़ें:  तारूवाला में ग्रामीणों को बताया अचार, जूस और स्क्वैश से कमाई का फार्मूला, फल विधायन केंद्र धौलाकुआं ने लगाया शिविर

संघ ने यह भी बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को छोड़कर अन्य कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान का एरियर वर्षों से अटका हुआ है। इससे कर्मचारियों में निराशा बढ़ रही है और वे लगातार अपने हक की मांग उठा रहे हैं। प्रवक्ता संघ ने उम्मीद जताई कि हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कर्मचारियों की भावनाओं को समझते हुए उनके लंबित वित्तीय लाभों को जारी करने की घोषणा करेंगे।

संघ ने यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालय समय पर महंगाई भत्ता देने के पक्ष में निर्णय दे चुके हैं। इसके बावजूद हिमाचल के कर्मचारियों ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए अब तक संयम बनाए रखा, लेकिन अब उनका धैर्य जवाब देने लगा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के चार शूटर्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में दिखाई अपनी काबिलियत
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More