HomePoliticsकांग्रेस और बीजेपी में छिड़ी जुबानी जंग, बिंदल के बयान पर सोलंकी...

कांग्रेस और बीजेपी में छिड़ी जुबानी जंग, बिंदल के बयान पर सोलंकी ने दागा ये बड़ा सवाल

बता दें कि सुरला पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद राजीव बिंदल ने बयान जारी किया था कि कांग्रेस नेता राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनाए गए संस्थानों के भवनों का फीता काट इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं. इसी बयान पर विधायक सोलंकी ने बुधवार को भाजपा नेता को ये जवाब दिया.

नाहन|
विधानसभा क्षेत्र नाहन में विकास कार्यों के उद्घाटनों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ी है. इसी कड़ी में अब विधायक अजय सोलंकी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डा. राजीव बिंदल के बयान पर बड़ा पलटवार किया है.

विधायक ने पूर्व विधायक से बड़ा सवाल करते हुए पूछा कि वीरभद्र सरकार के कार्यकाल के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसने किए? उन्होंने कहा, पूर्व विधायक मीडिया में बयानबाजी करते हुए इन सब बातों का जिक्र क्यों नहीं करते. जबकि, ये सब कुछ उन्हें जनता के समक्ष रखना चाहिए. लेकिन इसके उल्ट पूर्व विधायक सिर्फ मीडिया में बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  नाहन नगर परिषद चुनाव: भाजपा से पहले कांग्रेस ने सभी 13 वार्डों में उतारे उम्मीदवार, एक साथ नामांकन

सोलंकी ने कहा कि वह भाजपा नेता की इस बौखलाहट को समझ सकते हैं. लिहाजा, वह इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि राजीव बिंदल एक सम्मानीय वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें यह समझने की आवश्यकता है कि विकास एक निरंतर प्रकिया है, जो हमेशा चलती रहती है. जिस तरह से वीरभद्र सरकार के कार्यकाल के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास भाजपा नेताओं ने किए, उसी तरह पूर्व भाजपा सरकार के कुछ अधूरे विकास कार्य पूरे होने पर कांग्रेस सरकार उसे आगे बढ़ा रही है.

जब भी कोई विकास कार्य पूरा होता है, तो उसका उद्घाटन किया जाता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इसी के तहत गत मंगलवार को भी क्यारी और चाकली पंचायतों में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास किए गए हैं. कुछ उद्घाटन भी किए गए हैं. साथ ही फरवरी माह में जो कार्य पूरे हो गए हैं, उनके उद्घाटन भी किए जाएंगे और जो बहुत से कार्य किए जाने हैं, उनकी आधारशिला रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सीएम ने की हिमाचल के हितों की पैरवी

बता दें कि सुरला पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद राजीव बिंदल ने बयान जारी किया था कि कांग्रेस नेता राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनाए गए संस्थानों के भवनों का फीता काट इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं. इसी बयान पर विधायक सोलंकी ने बुधवार को भाजपा नेता को ये जवाब दिया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More