होमHimachalBilaspur31 मई तक बंद रहेगा भल्लू-बलघाड़ रोड, मरम्मत कार्य के चलते बदला...

31 मई तक बंद रहेगा भल्लू-बलघाड़ रोड, मरम्मत कार्य के चलते बदला रूट प्लान

लोक निर्माण विभाग झंडूता उपमंडल के अंतर्गत भल्लू से बलघाड़ सड़क आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 31 मई तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

बिलासपुर : जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग झंडूता उपमंडल के अंतर्गत भल्लू से बलघाड़ सड़क आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 31 मई तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने भल्लू से बलघाड रुट के वाहनों को वाया मलारी-कल्लर से झंडूता सडक बाया मांडवा और बरठीं सुंहाणी वाया पनौल सड़क मार्ग का उपयोग करने के निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने जारी आदेश में बताया कि इस सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य के दौरान केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव की तैयारी तेज: हमीरपुर में निष्पक्ष मतदान के लिए DC ने की नोडल अधिकारियों की तैनाती

Latest Articles

Explore More