HomeHimachalSirmaurसिरमौर के पभार के पास खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो घायल;...

सिरमौर के पभार के पास खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो घायल; चालक के खिलाफ केस

जिला सिरमौर के पुरुवाला थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुरुवाला थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार संजय कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव बडियार, डाकघर कांडो भटनोल, तहसील शिलाई और शरवण कुमार पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव बडियार, कार संख्या UK07V-6710 (ऑल्टो) में अपने गांव बडियार से शरली की ओर जा रहे थे। वाहन को शरवण कुमार चला रहा था।

शिकायत में बताया गया कि गांव पभार के समीप चालक शरवण कुमार वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सड़क से बाहर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्तियों को चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें:  डॉ. बीएल अत्री को बंगलुरु में सम्मान, पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडल

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More