HomeCrimeचाय की दुकान की आड़ में चल रहा था ये अवैध धंधा,...

चाय की दुकान की आड़ में चल रहा था ये अवैध धंधा, पुलिस ने दबिश देकर की कार्रवाई

कालाअंब|
जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पुलिस ने गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने त्रिलोकपुर रोड़ कालाअंब में स्थित अमरेंद्र (28) निवासी गांव पकरी, जिला सीतामढ़ी, बिहार की चाय की दुकान पर दबिश दी. तलाशी के दौरान दुकान के स्टोर से गत्ते की पेटी में छिपाकर रखी काले रंग के प्लास्टिक पॉलीथीन से 129 ग्राम गांजा बरामद किया.

डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है.

ये भी पढ़ें:  संस्कृत महाविद्यालय नाहन की छात्रा कमलजीत कौर ने विश्वविद्यालय में किया टॉप
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More