होमHimachalSolanबद्दी पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध दवाइयों का...

बद्दी पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध दवाइयों का भंडाफोड़, 29,990 गोलियां और 206 शीशियां बरामद

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिहायशी मकान से हजारों प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं।

बीबीएन : बद्दी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिहायशी मकान से हजारों प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। बरामद दवाइयों के संबंध में मकान में मौजूद व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस थाना मानपुरा और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम गुरूमाजरा (बोरीवाला), तहसील बद्दी, जिला सोलन स्थित एक मकान में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 29,990 गोलियां और 206 शीशियां बरामद की गईं।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मौके पर मौजूद संजय खान, निवासी गांव एवं डाकघर गुरूमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन, बरामद दवाइयों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस, बिल या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें:  गिरिनगर–पॉलिटेक्निक सड़क निर्माण में करोड़ों की बर्बादी बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा: डॉ. राजीव बिंदल

ड्रग विभाग ने सभी बरामद दवाइयों को नियमानुसार अपने कब्जे में लेकर Drugs & Cosmetics Act के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी ने कहा कि अवैध नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करी या अवैध दवाइयों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सोलन में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, पुरानी रंजिश अचानक मारपीट में बदली, तीन घायल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More