Horoscope 15 July 2026: बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, रिश्तों और खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। जानिए… मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि
जीवनसाथी के साथ संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। कारोबार या नौकरी में धन लाभ के योग हैं। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला | उपाय: पीपल की पूजा करें।
वृष राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। कामकाज में लापरवाही से बचें। बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें और कल्पनाओं से निकलकर वास्तविकता पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला | उपाय: घर की दहलीज को जल से साफ करें।
मिथुन राशि
आज आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। धन बचत को लेकर परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य सलाह दे सकता है। फिजूल खर्च होने की संभावना है। किसी को आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और शाम को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: कुल देवी-देवता की उपासना करें।
कर्क राशि
आज धन अर्जित करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: चॉकलेटी | उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
सिंह राशि
दिनचर्या व्यस्त रहेगी। घरेलू जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी, लेकिन परिवार में मतभेद होने की आशंका है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: लाल | उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांटें।
कन्या राशि
व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। छोटी बात को बड़ा बनाने से बचें। शाम के समय धन लाभ के संकेत हैं।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल | उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि
पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। व्यापार में अचानक कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। किसी को पैसा देने में परेशानी हो सकती है। अनावश्यक यात्राओं और भागदौड़ से बचें। चोट लगने की आशंका भी है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: बादामी | उपाय: भोजन में केसर का प्रयोग करें।
वृश्चिक राशि
आपका व्यवहार दोस्तों के बीच परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। प्रेम संबंधों में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला | उपाय: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पीले रंग का रुमाल प्रयोग करें।
धनु राशि
ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। व्यापार को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। काम का दबाव अधिक रहेगा। शाम के समय विलासिता की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हल्का लाल | उपाय: किसी गरीब व्यक्ति को चमड़े के जूते दान करें।
मकर राशि
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कामकाज पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नारंगी | उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
कुंभ राशि
किसी अज्ञात स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों में धोखा मिलने की आशंका है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। यात्रा का आनंद मिलेगा। व्यवसाय और नौकरी के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला | उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।
मीन राशि
नशे से दूर रहें। पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। जमीन से जुड़े मामलों के समाधान के लिए दिन अनुकूल है। दूर स्थान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: धूमिल | उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।