HomeHimachalMandiपटवारी, कानूनगो और पटवार सहायक एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस...

पटवारी, कानूनगो और पटवार सहायक एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने जाल बिछा रंगे हाथ दबोचे

आरोप है कि तीनों ने जमीन के इंतकाल के बदले शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेते ही तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

गोहर : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की चच्योट तहसील के पटवार सर्कल कोहलू में राज्य विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी, सर्कल कानूनगो और पटवार सहायक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

आरोप है कि तीनों ने जमीन के इंतकाल के बदले शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेते ही तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, राजस्व कर्मियों ने इंतकाल की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की थी। पूरी रकम एक साथ देना संभव न होने पर पटवार सहायक ने आधी राशि पहले और शेष काम पूरा होने के बाद देने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में वन विभाग का बड़ा शिकंजा, तीन शिकारियों से 4 मॉनिटर लिजर्ड बरामद; एक जिंदा, तीन मिलीं मृत

विजिलेंस टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप लगाया और तय योजना के अनुसार पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेते ही पटवारी, सर्कल कानूनगो और पटवार सहायक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मामले का एक अहम पहलू यह भी है कि गिरफ्तार सर्कल कानूनगो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाला था। यानी रिटायरमेंट से महज आठ दिन पहले वह रिश्वतखोरी के आरोप में विजिलेंस के शिकंजे में आ गया।

डीएसपी विजिलेंस प्रियंक गुप्ता ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  शहरी निकाय चुनाव: नाहन में 158 कर्मियों को दिया खास प्रशिक्षण, निष्पक्ष मतदान पर प्रशासन का फोकस
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More