HomeHimachalSirmaurसिरमौर: किसान परिवार के भाई-बहन की बड़ी कामयाबी, एक साथ UGC-NET परीक्षा...

सिरमौर: किसान परिवार के भाई-बहन की बड़ी कामयाबी, एक साथ UGC-NET परीक्षा पास कर लहराया परचम

राजगढ़ उपमंडल के शमोगा गांव निवासी भाई-बहन ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के शमोगा गांव निवासी भाई-बहन ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले दोनों भाई-बहनों ने अलग-अलग विषयों में राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा पास की है। उनकी उपलब्धि से शमोगा गांव सहित पूरे राजगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

जगदीश चौहान ने इतिहास विषय में UGC-NET उत्तीर्ण किया है, जबकि उनकी बहन सपना चौहान ने राजनीतिक शास्त्र विषय में सफलता हासिल की है। एक ही परिवार के दो भाई-बहनों का अलग-अलग विषयों में यह उपलब्धि हासिल करना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस के 13 जवानों को मानद ASI पद पर पदोन्नति, 32 साल की सेवा का मिला सम्मान

जगदीश और सपना के पिता जगतराम तथा माता कमलेश देवी किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों भाई-बहनों ने शिक्षा को प्राथमिकता दी और मेहनत, लगन व दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता हासिल की।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार दोनों ने पढ़ाई के दौरान कठिन परिस्थितियों को अपनी राह में बाधा नहीं बनने दिया। नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ दोनों आगे बढ़ते रहे।

जगदीश चौहान इससे पहले राज्य पात्रता परीक्षा (SET) भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। अब इतिहास विषय में UGC-NET पास कर उन्होंने अपनी शैक्षणिक फेहरिस्त में एक और उपलब्धि जोड़ ली है।

ये भी पढ़ें:  मिंजर मेले के समापन पर चंबा आएंगे CM सुक्खू, 200 बेड के अस्पताल समेत विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

वहीं, सपना चौहान ने राजनीतिक शास्त्र विषय में UGC-NET उत्तीर्ण कर परिवार की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा है। दोनों की सफलता से उनके माता-पिता और परिजनों में खासा उत्साह है।

जगदीश चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहते हुए लगातार मेहनत करने का आह्वान किया।

भाई-बहन की सफलता से शमोगा और राजगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है। ग्रामीण, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की ओर से दोनों को बधाई देने का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें:  Nahan: प्रताप भवन आंगनबाड़ी केंद्र में निभाई महिला की गोद भराई रस्म

Latest Articles

Explore More