HomeHimachalChambaसितंबर में इन तारीखों पर होंगे वाहन फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट, आरटीओ...

सितंबर में इन तारीखों पर होंगे वाहन फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट, आरटीओ ने जारी किया शेड्यूल

जिला चंबा के विभिन्न उपमंडलों में सितंबर माह के दौरान आयोजित होने वाले वाहन फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

चंबा : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यवाहक संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा के विभिन्न उपमंडलों में सितंबर माह के दौरान आयोजित होने वाले वाहन फिटनेस एवं ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय चंबा के अंतर्गत 8 और 18 सितम्बर को वाहन फिटनेस टेस्ट तथा 17 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण डलहौजी में 9 सितंबर को वाहन फिटनेस एवं ड्राइविंग टेस्ट, भरमौर में 19 सितम्बर को दोनों टेस्ट, चुवाड़ी में 22 सितंबर को वाहन फिटनेस टेस्ट तथा 26 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट, चंबा में 23 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट, तीसा में 24 सितंबर, सलूणी में 25 सितंबर तथा पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण पांगी में 30 सितंबर को वाहन फिटनेस एवं ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, मौके पर होगा मामलों का निपटारा

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहनों के पासिंग टेस्ट निर्धारित तिथि को शाम 4 बजे तक ही किए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे अपने वाहनों में सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करें। वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप तथा पीले और लाल रंग की आई-कैट्स का लगा होना अनिवार्य है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उपरोक्त कार्यक्रम प्रशासनिक अथवा अन्य विशिष्ट कारणों से परिवर्तित, स्थगित या रद्द किए जा सकते हैं, जिसकी सूचना समय-समय पर दे दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में चलती बस के अंदर घुसी पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान, एक की मौत, कई घायल, मची चीख-पुकार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More