HomeHimachalHamirpurनवगठित जिला परिषद की पहली त्रैमासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा,...

नवगठित जिला परिषद की पहली त्रैमासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, विभागीय अधिकारियों से ली रिपोर्ट

बैठक में परिषद के विभिन्न सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों एवं प्रश्नों पर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई। इसके अलावा वीबी-जीरामजी योजना के शैल्फों और परिषद की आय-व्यय को लेकर पर भी विचार-विमर्श किया गया।

हमीरपुर : नवगठित जिला परिषद की पहली त्रैमासिक बैठक सोमवार को अनीता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में परिषद के विभिन्न सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों एवं प्रश्नों पर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई। इसके अलावा वीबी-जीरामजी योजना के शैल्फों और परिषद की आय-व्यय को लेकर पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नए सदस्यों ने मुख्यतः मूलभूत सुविधाओं जैसे-सड़क, पेयजल और परिवहन इत्यादि से संबंधित समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट ली।

इस अवसर पर अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि जिला परिषद के सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दे सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं। इसलिए, संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर इनका समाधान सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली से श्री रेणुकाजी क्षेत्र के लिए 29.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

एडीसी एवं परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परिषद के सदस्यों की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करें।

बैठक का संचालन जिला परिषद की सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया ने किया। इस अवसर पर परिषद के सदस्य और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  चंबा में 6 दिन रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष पठानिया, 13 को मंगलोह में वन महोत्सव की करेंगे अध्यक्षता

Latest Articles

Explore More