राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के बाद ऊषा तोमर ने कांग्रेस हाईकमान, राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी।
ऊषा तोमर ने अपने धन्यवाद संदेश में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, सह-प्रभारियों विधित चौधरी एवं चेतन चौहान सहित उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी. आर. मुसाफिर, नाहन विधायक अजय सोलंकी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा, जिला सिरमौर कांग्रेस प्रभारी धर्मेंद्र धामी, पूर्व महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल, विद्या नेगी, जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, पूर्व सचिव दयाल प्यारी तथा पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।
कहा, कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, युवा शक्ति, महिला शक्ति और समर्पित कार्यकर्ताओं ने उन पर जो विश्वास और भरोसा जताया है, वह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करेंगी तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।
उन्होंने पच्छाद कांग्रेस पार्टी की रीढ़ माने जाने वाले सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और आशीर्वाद से उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ है। उषा तोमर ने कहा कि वह सभी के सहयोग के लिए सदैव आभारी रहेंगी।