होमAccidentट्रक-मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में 19 और 20 साल के दो युवकों...

ट्रक-मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में 19 और 20 साल के दो युवकों की दर्दनाक मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नालागढ़ : राजपुरा के पास शुक्रवार शाम ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में पंजाब के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने ही नालागढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:15 बजे राजपुरा के पास ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को ट्रक नंबर HP-64-2906 और मोटरसाइकिल नंबर HP-12AK-9599 दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिले।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने वन मित्रों से किया 'संवाद', बोले जंगलों में आग लगती है, ख्याल रखना

हादसे के बाद मोटरसाइकिल पर सवार दोनों घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

मृतकों की पहचान गुरसाहेब सिंह (19) पुत्र जसविंदर सिंह, निवासी गांव भगवंतपुर, तहसील एवं जिला रूपनगर, पंजाब और अमनदीप सिंह (20) पुत्र अमरीक सिंह, निवासी गांव खानपुर, डाकघर हबाजा बाद, तहसील चमकौर साहिब, पंजाब के रूप में हुई है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना नालागढ़ में हादसे का केस दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  झाड़ियों के बीच इस हालत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, सिरिंज भी बरामद; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More