होमAdministrationउद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का चार दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें 25...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का चार दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें 25 से 28 अक्टूबर तक का पूरा शेड्यूल

उद्योग, श्रम एवं रोजगार, संसदीय कार्य मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 से 28 अक्तूबर तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।

नाहन : उद्योग, श्रम एवं रोजगार, संसदीय कार्य मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 से 28 अक्तूबर तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 25 अक्तूबर को पांवटा साहिब में आयोजित यमुना शरद महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

जानकारी के अनुसार उद्योग मंत्री 26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सतौन में जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 1ः00 बजे कफोटा तथा शाम 4ः00 बजे शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

उद्योग मंत्री 27 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे लोजा में राजकीय उच्च विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे तथा 28 अक्तूबर को उद्योग मंत्री सुबह 11ः00 बजे नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: शिलाबाग इलाके में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, गिरने से मौत की आशंका
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More