शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लाहुल-स्पीति और बिलासपुर जिलों के उपायुक्त बदल दिए हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
वहीं, लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना को बिलासपुर का उपायुक्त लगाया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी को लाहौल-स्पीति की नई उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
आईएएस अधिकारी राहुल कुमार एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक के रूप में शिवम प्रताप सिंह को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे।
सरकार ने सचिव स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सचिव (राज्य कर एवं आबकारी) डॉ. यूनुस को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और संसदीय कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इस जिम्मेदारी से मुख्यमंत्री के सचिव एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी आशीष सिंहमार को मुक्त किया गया है।

