HomeHimachalसिरमौर की इस बेटी ने बिना कोचिंग उतीर्ण की न्यायिक सेवा की...

सिरमौर की इस बेटी ने बिना कोचिंग उतीर्ण की न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा, इलाके में खुशी

राजगढ़ : जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के मनौण गांव की होनहार बेटी दिव्यांशी भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उतीर्ण करके अपने माता-पिता और इलाके का नाम रोशन किया है.

अहम बात यह है कि इस बेटी ने बिना किसी कोचिंग के यह परीक्षा पास की है. बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि इस कठिन परीक्षा को उतीर्ण करना ही बड़ी बात है.

बता दें कि दिव्यांशी ने 10वीं तक की शिक्षा डीएवी स्कूल राजगढ़ और 12वीं कक्षा चिन्मय स्कूल नौणी सोलन से उतीर्ण की है. इसके बाद उन्होंने लॉ की डिग्री एलआर इंस्टीच्यूट सोलन से उतीर्ण की. इनकी सफलता से समूचे राजगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

ये भी पढ़ें:  नाहन में सड़कों पर उतरी ABVP, "सरकार" के खिलाफ नारेबाजी, पुतला भी फूंका

बता दें कि दिव्यांशी एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं. इनके माता-पिता का कहना है कि दिव्यांशी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की धनी रही है और हर क्लास में अव्वल आती रही है.

दिव्यांशी ने बताया कि बीते 2 मार्च को हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा के लिए प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी, जिसमें हजारों लॉ ग्रेजुएट ने भाग लिया था. इनमें केवल 427 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा उतीर्ण की है.

उन्होंने बताया कि आगामी 30 मार्च को मुख्य परीक्षा होगी. उनका उद्देश्य न्यायिक सेवा के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाना है, जिसके लिए वह दिन रात कड़ी मेहनत करेंगी.

ये भी पढ़ें:  युवा नेता मनीष गतलोगी को NSUI जिला सिरमौर सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर की कमान

ये भी पढ़ें :
अवैध खनन के खिलाफ बद्दी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, खड्ड में दी दबिश, 2 JCB और 2 टिपर जब्त

पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर दोसड़का में हुई खूनी झड़प मामले में 9 गिरफ्तार

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More