HomeHimachalदेव एवं शास्त्र शक्ति को लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी ब्राह्मण...

देव एवं शास्त्र शक्ति को लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी ब्राह्मण सभा, नाहन में हुआ राज्यस्तरीय सम्मेलन

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ. सम्मेलन में ब्राह्मण समाज से जुड़ी समस्याओं और मांगों पर मंथन किया गया.

इसके साथ देव एवं शास्त्र शक्ति को लोगों तक पहुंचाने और जन-जन को इसके प्रति जागरूक करने को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई. राज्य स्तरीय सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के कई जिलों से ब्राह्मण समाज से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया.

हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के राज्य अध्यक्ष मनमोहन गौतम ने बताया कि ब्राह्मण सभा देव एवं शास्त्र शक्ति को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में सनातन संस्कृति संरक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान खोलेगी. इसके लिए प्रदेश सरकार से प्रत्येक जिला में पांच बीघा भूमि उपलब्ध करवाने और केंद्र समेत प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय से धन उपलब्ध करवाने की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें:  युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, लगेंगे भर्ती शिविर, ये रहेगी शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति संरक्षण और प्रशिक्षण के लिए यहां प्रशिक्षण संस्थान खोले जाएंगे. ताकि हमारी सनातन संस्कृति जन-जन तक पहुंच सके. सम्मेलन में ब्राह्मण समाज को एकजुट करने की रणनीति तैयार की गई. इसके साथ साथ इस समाज से जुड़ी समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने का भी निर्णय लिया गया. इसके लिए जल्द सरकार से वार्ता की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  नेहर सवार स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, नवाजे मेधावी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More