HomeCrimeनाहन में ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिस ने 45.450 ग्राम चरस के...

नाहन में ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिस ने 45.450 ग्राम चरस के साथ दबोचा बाइक चालक, केस

नाहन : पुलिस चौकी गुन्नूघाट की टीम ने एक व्यक्ति को 45.450 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है.

जानकारी के अनुसार गुन्नूघाट पुलिस की एक टीम यशवंत चौक के समीप गश्त पर थी, जहां ट्रैफिक चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक को तलाशी के लिए रोका. छानबीन के दौरान बाइक चालक उदय बहादुर निवासी शिमला रोड़, मोहल्ला अमरपुर के कब्जे से 45.450 ग्राम चरस बरामद हुई.

लिहाजा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है. उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है.

ये भी पढ़ें:  रेणुका बांध विस्थापितों का डांडा अंबोया की जमीन पर ऐतराज, डिमार्केशन बीच में ही छोड़ लौटे, बोले- नहीं चाहिए बंजर जमीन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More