HomeHimachalSirmaurप्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर की बनेगी नई कार्यकारिणी, सभी 16 खंडों में...

प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर की बनेगी नई कार्यकारिणी, सभी 16 खंडों में चुनाव की तारीखों का एलान

नाहन: जिला सिरमौर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को खंड स्त्रोत समन्वयक नाहन के भवन में आयोजित हुई, जिसमें जिला के सभी खंडों के अध्यक्षों और महासचिवों ने हिस्सा लिया.

बैठक में जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह नेगी, महासचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष नारायण दत्त, महिला विंग की राज्य अध्यक्ष अनुराधा मोहिल और जिला महिला विंग अध्यक्ष कमलेश चौहान विशेष तौर पर मौजूद रहे.

बैठक में वर्ष 2025-28 के लिए गठित होने वाली नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए जिला के सभी खंडों के चुनाव की तारीखों का एलान किया गया. इसके मुताबिक ददाहू, नौहराधार और पांवटा साहिब खंड के चुनाव 20 अप्रैल को निर्धारित किए गए.

ये भी पढ़ें:  आधी रात हो रही थी नशे की तस्करी, भुक्की और चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचे 3 युवक, ऑल्टो कार भी जब्त

इसके साथ साथ संगड़ाह खंड के 27 अप्रैल, बकरास, कफोटा और सराहां खंड के चुनाव 29 अप्रैल, माजरा, खोड़ोवाला व राजगढ़ खंड के 4 मई, नाहन और सतौन खंड के चुनाव 11 मई, नारग, रोनहाट और सुरला के 12 मई, शिलाई के 18 मई को निर्धारित किए गए.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More