HomeCrimeघर में चल रहा था ये अवैध कारोबार, पुलिस को बोरियों के हिसाब...

घर में चल रहा था ये अवैध कारोबार, पुलिस को बोरियों के हिसाब से मिला नशा, अलग अलग मामलों में 2 धरे

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश में पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कस रही है. जिला सिरमौर पुलिस भी निरंतर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई अमल में ला रही है. नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत अब जिला सिरमौर में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से बोरियों के हिसाब से नशा बरामद किया है, तो दूसरे मामले में भी पुलिस ने एक शख्स को नशीले पदार्थ के साथ धर दबोचा.

इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने 18 किलो के आसपास चूरापोस्त यानी भुक्की बरामद की है. दोनों ही मामले हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित उपमंडल पांवटा साहिब से जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह में पैदल जा रहे युवक से मिली 60 ग्राम चरस, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पहला मामला पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत सामने आया है. यहां जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने दाऊद खान निवासी गांव जगतपुर, डाकघर मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से उसके रिहायशी मकान से 3 बोरियों में भरी 17.560 किलोग्राम चूरापोस्त यानी भुक्की बरामद की है.

टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई. आरोपी के खिलाफ माजरा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

वहीं, दूसरे मामले में पांवटा साहिब के पुलिस थाना पुरूवाला की पुलिस टीम ने रामपुर घाट औद्योगिक क्षेत्र में जियोन कंपनी के सामने इमरान खान निवासी गांव मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 425 ग्राम चूरापोस्त यानी भुक्की बरामद की.

ये भी पढ़ें:  बीएम नांटा को तीसरी बार चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष की कमान, इन्हें भी सौंपी जिम्मेदारी

इस आरोपी के खिलाफ भी पुरूवाला पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More