HomeHimachalSirmaurसिरमौर की महिला क्रिकेट टीम का चयन, कुल 35 खिलाड़ियों में से...

सिरमौर की महिला क्रिकेट टीम का चयन, कुल 35 खिलाड़ियों में से इनका हुआ सिलेक्शन

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में जिला सिरमौर महिला क्रिकेट टीम के चयन की प्रक्रिया संपन्न हो गई. इस चयन प्रक्रिया में कुल 35 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

जिला सिरमौर क्रिकेट संघ के महासचिव राजेंद्र बब्बी ने बताया कि महिला टीम का चयन मोहन प्रकाश शर्मा और सतनाम सिंह की अगुवाई में उनकी प्रतिभा के आधार पर किया गया. इनमें वंशिका चौहान, कनिष्का, रवि प्रभा, यशस्वी, वैष्णवी, शशि प्रभा, सिमरन, स्वास्तिका, सानिया शाह, कोमल धीमान, प्रशिति चौधरी, रिया शर्मा, वंशिका, अनीशा अंसारी, आस्था, इशिता, ज्योतिका, तेजस्वनी, पारखी, इशा ठाकुर, भानु शर्मा और हर्शिका का चयन किया गया है.

ये भी पढ़ें:  अब सिंचाई नहर में तैरते मिले ‘नागराज’, स्नैक कैचर भूपेंद्र सिंह ने 10 फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, दहशत में ग्रामीण

बब्बी ने बताया कि अंतर जिला स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर 1 से 10 मई तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में आयोजित किया जाएगा. इस प्रशिक्षण शिविर में टीम को कोच गोपाल सिंगटा प्रशिक्षण देंगे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More