HomeCrimeसिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ 65 साल का व्यक्ति...

सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ 65 साल का व्यक्ति गिरफ्तार, भारी नकदी भी हुई बरामद

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस ने 65 साल के एक व्यक्ति को चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशे के सामान के साथ भारी नकदी भी बरामद की है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार एसआईयू सिरमौर की टीम ने ये कार्रवाई अमल में लाई. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पांवटा साहिब-शिलाई एनएच पर जामली रेन शैल्टर के पास दबिश दी, जहां आरोपी बेसुराम (65) निवासी नैनीधार, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.105 किलोग्राम चरस बरामद की. इसके साथ पुलिस ने 39700 रुपये भी आरोपी के पास से अपने कब्जे में लिए.

ये भी पढ़ें:  किन्नौर के 26 वर्षीय युवक की सोलन में संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

इस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में केस दर्ज कर लिया गया है. डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपी बेसुराम से पूछताछ जारी है. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More