HomeCrimeसूटकेस उठाकर जा रहा था ये शख्स, पुलिस ने ली तलाशी तो...

सूटकेस उठाकर जा रहा था ये शख्स, पुलिस ने ली तलाशी तो निकला ये सामान

सोलन : सदर पुलिस थाना सोलन की टीम ने एक शख्स को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ धर दबोचा है. आरोपी सूटकेस में इन नशीली दवाइयों की तस्करी कर रहा था. आरोपी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ तोई (33) निवासी गांधी मोहल्ला समीप चौक बाजार सोलन, वार्ड नंबर 6 के तौर पर हुई है.

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सोलन शहर के ठोडो ग्राउंड के समीप गश्त पर मौजूद थी. इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति को अपने हाथ में एक सूटकेस उठाकर जाते हुए देखा. शक होने पर पुलिस ने जब सूटकेस की तलाशी ली तो उसमें 520 टैबलेट नशीली दवाइयां बरामद हुईं.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में नशे के सामान के साथ पुलिस ने धरे 2 युवक, एक से 100 गोलियां तो दूसरे से पकड़ा चिट्टा

आरोपी के पास इन नशीली दवाइयों के लिए कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं थे, जिसके बाद पुलिस ने धारा 18 ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई. पुलिस ने आरोपी को बरामद नशीली दवाइयों सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले कर दिया है.

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में चोरी से संबंधित 4 मामले दर्ज हैं. इसके अलावा उसके खिलाफ नशीली दवाइयों संबंधित कई मामले भी पंजीकृत हैं. मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है.

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने इन नशीली दवाइयों को कहां से प्राप्त किया और वह इन्हें कहां बेचने वाला था.

ये भी पढ़ें:  शायर नासिर यूसुफजई के माहिया संग्रह 'कब याद न वो आये...' का लोकार्पण, डॉ. हिमेंद्र बाली ने किया विमोचन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More