होमHimachalSirmaurनाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर...

नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कांग्रेस पर साधा निशाना

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन बस स्टैंड परिसर में स्थापित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में बाबा अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है, जिसके तहत भाजपा सभी 171 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दे रही है.

बिंदल ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी और उनके नेता ही थे, जिन्होंने बाबा अंबेडकर का अपमान सैकड़ों बार किया है. कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब को भारत रत्न देने से इनकार कर दिया था. इससे कांग्रेस पार्टी की सोच स्पष्ट दिखाई देती है कि उनकी अंबेडकर के प्रति क्या भावनाएं थीं.

ये भी पढ़ें:  क्लस्टर सिस्टम के विरोध में प्रदेशभर में प्राथमिक शिक्षकों का प्रदर्शन, अधिसूचना वापस लेने की मांग, हर जिले में हल्ला बोल

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान और सामाजिक न्याय सुधारों में डॉ. अंबेडकर के अद्वितीय योगदान के बावजूद कांग्रेस ने उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया. 1990 में वीपी सिंह के नेतृत्व में एक गैर-कांग्रेसी सरकार सत्ता में थी, जिसे भाजपा का समर्थन प्राप्त था, तब डॉ. अंबेडकर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया. इसी अवधि में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से संसद भवन में डॉ. अंबेडकर का चित्र स्थापित किया गया.

बिंदल ने कहा कि आपातकाल से लेकर आरक्षण तक कांग्रेस पार्टी ने केवल संविधान को कमजोर करने का ही प्रयास किया. अनेकों बार लोकतंत्र पर अगर किसी पार्टी ने हमला किया है तो वह केवल कांग्रेस पार्टी के नेता ही हैं.

ये भी पढ़ें:  बनोग-जाबल का बाग-कांशीवाला सड़क निर्माण को 12.36 करोड़ मंजूर

उन्होंने कहा कि 1950 से अब तक कांग्रेस के 6 प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में राष्ट्रपति शासन 88 बार लगाया गया, जिसकी कुल अवधि 22,037 दिन रही.यह कांग्रेस की रणनीति थी, जिससे विपक्ष शासित राज्यों को अस्थिर किया जा सके और केंद्र में एक परिवारवादी तानाशाही स्थापित हो सके.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More