HomeHimachalSirmaurदेख लो... चालान से बचने के लिए नहीं चलेंगे ये अनसेफ हेलमेट,...

देख लो… चालान से बचने के लिए नहीं चलेंगे ये अनसेफ हेलमेट, पुलिस ने उतरवाए, नाहन में कार्रवाई

ऐसे टोपीदार हेलमेट किसी भी तरह सुरक्षित नहीं हैं और इसका इस्तेमाल करने वाले चालक की जान जोखिम में डाल सकते हैं। दुर्घटना के वक्त इनसे सिर का बचाव नहीं किया जा सकता।

नाहन : शहर की यातायात पुलिस ने ऐसे दोपहिया वाहन चालकों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है, जो चालान से बचने और सिर्फ दिखावे के लिए अनसेफ हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं।

दरअसल, ऐसे टोपीदार हेलमेट किसी भी तरह सुरक्षित नहीं हैं और इसका इस्तेमाल करने वाले चालक की जान जोखिम में डाल सकते हैं। दुर्घटना के वक्त इनसे सिर का बचाव नहीं किया जा सकता। ऐसे में चालान से बचने के लिए इनका इस्तेमाल करने वाले चालकों की खैर नहीं है।

इसी कड़ी में पुलिस ने 22 दोपहिया वाहन चालकों के अनसेफ हेलमेट जब्त किए। इसके साथ-साथ पुलिस ने 12 दोपहिया वाहन चालकों के मॉडिफाई किए गए साइलेंसर (पटाखा साइलेंसर) भी उतरवाकर अपने कब्जे में लिए।

ये भी पढ़ें:  नाहन में जल संकट के बीच पत्रकार प्रताप सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, कर्मियों तक पहुंचाया भोजन

उधर, वीरवार को भी पुलिस का अभियान जारी रहा। यातायात प्रभारी विजय के नेतृत्व में टीम ने पांवटा साहिब हाईवे पर शंभूवाला में नियमों की अवहेलना करने पर 26 वाहन चालकों के चालान किए।

उधर, एसपी एनएस नेगी ने कहा कि सस्ते और घटिया हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों की जान जोखिम में डाल सकते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More