HomePoliticsकांग्रेस शासन में नाहन क्षेत्र विकास के सबसे निचले पायदान पर पहुंचा...

कांग्रेस शासन में नाहन क्षेत्र विकास के सबसे निचले पायदान पर पहुंचा : बिंदल

कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों में नए विकास के कार्य होना तो दूर, भाजपा सरकार के समय हुए कार्यों को भी जानबूझ कर लटकाया जा रहा है।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र विकास और जनहित के कार्य में सबसे निचले पायदान पर खिसक गया है। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्र की जनता की सरकार में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ढाई साल से जनता को धोखा दे रही है। ऐसा ज्यादा समय तक चलने वाला नहीं है।

बिंदल ने वीरवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम एवं पिछड़ी पंचायत पल्होड़ी और हरिपुर खोल पंचायतों में जनसंपर्क अभियान के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों में नए विकास के कार्य होना तो दूर, भाजपा सरकार के समय हुए कार्यों को भी जानबूझ कर लटकाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला- 2026 : मंडी शहर में 15 से 22 फरवरी तक ये विशेष यातायात व्यवस्था लागू

इस मौके पर उन्होंने पल्होड़ी पुल के कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में 4 करोड़ की लागत से शुरू हुआ था, लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही इसे रोक दिया गया। अगले एक-दो महीनों में बरसातें शुरू हो जाएंगी और जनता को इस पुल के लाभ से वंचित होना पड़ेगा।

कांग्रेस शासन में विकास के कार्य ठप पड़े हैं और जनता के दुख दर्द को समझने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सड़़कों, पुलों और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमियों से जूझ रहे हैं। इससे कांग्रेस के प्रति जनता में गहरी नाराजगी बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें:  चांबीधार स्कूल में पर्यावरण दिवस पर निकाली रैली, पनोग में संवारे प्राकृतिक जलस्रोत

विकास कार्यों में हो रहा है भाई भतीजावाद
डा. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नाहन विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य बंद पड़े हैं और जहां छुट-पुट कार्य हो रहे हैं, वहां भाई भतीजावाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यों में भाई भतीजावाद के कारण आम जनता कांग्रेस से दुखी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More