HomeHimachalSirmaurराजगढ़ में SIU की बड़ी कार्रवाई : 22 से 25 साल के...

राजगढ़ में SIU की बड़ी कार्रवाई : 22 से 25 साल के 3 युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

तलाशी के दौरान कार के चालक की ओर के सन शैडेड फ्लैप को नीचे करने पर एक काले रंग का रुमाल मिला। रुमाल को खोलने उसमें चार इंसुलिन सीरिंज (यू-40 मार्का), दस रुपये का जला हुआ नोट और एक हल्के नीले रंग के प्लास्टिक के पारदर्शी लिफाफे में हल्के भूरे रंग का डलीनूमा पदार्थ बरामद हुआ।

राजगढ़ : सिरमौर जिला के उपमंडल राजगढ़ में SIU नाहन की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों की उम्र महज 22 से 25 साल है। इनके खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने इस कार्रवाई को सोलन-राजगढ़ मुख्य सड़क पर रतौली नाला के पास अंजाम दिया।

राजगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू नाहन की टीम गश्त पर थी। इस दौरान सोलन से राजगढ़ की ओर आ रही एक ऑल्टो K10 कार (HP16A-3344) को संदेह के आधार पर रोका गया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने किया अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण

तलाशी के दौरान कार के चालक की ओर के सन शैडेड फ्लैप को नीचे करने पर एक काले रंग का रुमाल मिला। रुमाल को खोलने उसमें चार इंसुलिन सीरिंज (यू-40 मार्का), दस रुपये का जला हुआ नोट और एक हल्के नीले रंग के प्लास्टिक के पारदर्शी लिफाफे में हल्के भूरे रंग का डलीनूमा पदार्थ बरामद हुआ।

मौके पर ही एनडीडी किट से जांच करने पर बरामद पदार्थ चिट्टा/हेरोइन पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ की पहचान की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर प्लास्टिक लिफाफे सहित मादक पदार्थ का वजन किया गया, जो कुल 11.6 ग्राम निकला।

आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय सचिन ठाकुर निवासी गांव डिब्बर, राजगढ़, 22 वर्षीय राहुल राणा निवासी गांव सलेच, राजगढ़ और 23 वर्षीय अंशुल राणा निवासी गांव सरोट, राजगढ़ के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिस ने 45.450 ग्राम चरस के साथ दबोचा बाइक चालक, केस

उधर, डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि थाना राजगढ़ में केस दर्ज कर पुस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More