HomeHimachalSirmaurजिला परिषद दुगाना के स्थान पर अब होगा सतौन वार्ड, डीसी ने...

जिला परिषद दुगाना के स्थान पर अब होगा सतौन वार्ड, डीसी ने जारी किया शुद्धि पत्र

यदि जन साधारण को अधिसूचित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) सतौन के परिसीमन संबंधी आक्षेप अथवा सुझाव हो तो वह 26 मई की शाम 5 बजे तक अपना आक्षेप लिखित रूप में डीसी सिरमौर को प्रस्तुत कर सकते हैं।

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने वर्ष 2025 में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन के लिए जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचित सूची को लेकर शुद्धि पत्र जारी किया है।

डीसी द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार जिला परिषद वार्ड संख्या-5 दुगाना के स्थान पर जिला परिषद वार्ड संख्या-5 को सतौन पढ़ा जाए। उन्होंने जानकारी दी कि यदि जन साधारण को अधिसूचित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) सतौन के परिसीमन संबंधी आक्षेप अथवा सुझाव हो तो वह 26 मई की शाम 5 बजे तक अपना आक्षेप लिखित रूप में डीसी सिरमौर को प्रस्तुत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह क्षेत्र के ये 5 होनहार एक साथ बने राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता, चयन से इलाके में खुशी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More