HomeHimachalBilaspurNTPC कोलडैम से छोड़े जाने वाले अतिरिक्त पानी को लेकर अलर्ट जारी,...

NTPC कोलडैम से छोड़े जाने वाले अतिरिक्त पानी को लेकर अलर्ट जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

कोलडैम के आसपास के क्षेत्र विशेषकर निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहें।

बिलासपुर : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिलासपुर ने अलर्ट जारी किया है कि NTPC कोलडैम, बरमाणा द्वारा आगामी दिनों में बारिश, बाढ़ और अन्य मौसमीय कारणों से बांध के जलस्तर में संभावित वृद्धि के दृष्टिगत अतिरिक्त जल छोड़े जाने की संभावना है। ऐसे में बांध से छोड़े जाने वाले जल से निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

डीसी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिलासपुर राहुल कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोलडैम के आसपास के क्षेत्र विशेषकर निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस स्कूल में शिक्षा उपनिदेशक हायर की दबिश, व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक, दिए ये निर्देश

साथ ही मछुआरों, नाविकों और आमजन को सतर्क रहने और गोविंद सागर झील में जलस्तर के उतार-चढ़ाव के मद्देनज़र अनावश्यक रूप से झील के किनारों और आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

कोलडैम से छोड़े जाने वाले जल की जानकारी आमजन को समय-समय पर उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि किसी प्रकार की जानमाल की हानि न हो। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन केंद्र, बिलासपुर के टोल फ्री नंबर 1077 अथवा दूरभाष नंबर 01978-224901, 902, 903 या 904 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More