HomeHimachalSirmaurआईडी राही को सिरमौर स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष की कमान,...

आईडी राही को सिरमौर स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष की कमान, दिनेश शर्मा चुने महासचिव

प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर की अध्यक्षता में ये चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

नाहन : जिला सिरमौर स्कूल प्रवक्ता संघ के चुनाव में डा. आईडी राही को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुन लिया गया, जबकि दिनेश शर्मा को महासचिव पद पर नियुक्ति मिली। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर की अध्यक्षता में ये चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इससे पहले आम सभा भी आयोजित की गई।

बता दें कि संघ के जिला अध्यक्ष का चुनाव गत 4 मई को संपन्न हुआ था, जिसमें सुरेंद्र पुंडीर को जिला अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद सुरेंद्र पुंडीर को प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का राज्य चेयरमैन चुन लिया गया। लिहाजा, रविवार को नाहन डाइट में आयोजित आमसभा में सुरेंद्र पुंडीर ने महासचिव डॉ. आईडी राही और वित्त सचिव विजय वर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा।

ये भी पढ़ें:  मिडिल ईस्ट तनाव का असर: प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, रेगुलर फ्यूल में फिलहाल बदलाव नहीं

इसके बाद अध्यक्ष और महासचिव समेत अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। इसके अलावा लाल सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश शर्मा को जिला सिरमौर स्कूल प्रवक्ता संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।

राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के तमाम अध्यापक व प्रवक्ताओं को गुरू की गरिमा का पूरा सम्मान मिले, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही अरसे से लंबित समस्याओं और मांगों का शीघ्र अति शीघ्र समाधान भी करवाया जाएगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आईडी राही ने कहा कि जल्द ही पूरी कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। इस मौके पर पर्यवेक्षक नरेंद्र नेगी, पूर्व महासचिव सतीश शर्मा, एलआर रांका, पूर्व प्रधान रमेश चंद्र नेगी, संध्या चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी थाने में दर्ज मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी यमुनानगर से गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More