HomeHimachalSirmaurसहन नहीं करेंगे मजदूरों का उत्पीड़न, उनके सब अधिकार दिलाए जाएंगे :...

सहन नहीं करेंगे मजदूरों का उत्पीड़न, उनके सब अधिकार दिलाए जाएंगे : राजेंद्र

किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मजदूरों के अधिकारों को कमजोर किया है। देश के बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

नाहन : धौलाकुआं में टाटा ग्लोबल मिनरल्स वाटर फैक्टरी के कामगारों की आम सभा में तकरीबन 150 से ज्यादा कामगारों ने भाग लिया।

आम सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मजदूरों के अधिकारों को कमजोर किया है। देश के बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उद्योग प्रबंधन मनचाहे तरीके से मजदूरों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सारे नियम कायदे दरकिनार कर कामगारों से इस्तेमाल की वस्तु के तौर पर काम लिया जा रहा है। ठेका अधिनियम को ठेकेदार गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर की अपील: जिले में एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, अनावश्यक भंडारण न करें

उन्होंने कहा कि सभी कामगारों को उनके सभी अधिकार डंके की चोट पर दिलाए जाएंगे। फिर चाहे किसी भी स्तर तक संघर्ष करना पड़े। साथ ही जहां पर उद्योग काम कर रहे हैं, वहां की स्थानीय जन मानस के हितों का ध्यान भी रखना होगा, क्योंकि कोई भी विकास स्थानीय हितों से ऊपर नहीं हो सकता।

तभी उद्योग प्रबंधनों को भी स्थानीय सहायता की उम्मीद करनी चाहिए। आम सभा के अंत में ठाकुर ने सभी को एकजुटता का मंत्र दिया और भविष्य में संघर्ष के लिए कमर कसने की तैयारी का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस सरकार ने वित्तीय वर्ष के पहले ही सप्ताह में 900 करोड़ का कर्ज लेकर बनाया नया रिकॉर्ड : बिंदल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More