Home Himachal Shimla सीएम से मिला लंबरदार जनकल्याण महासंघ, मानदेय बढ़ाने के लिए जताया आभार

सीएम से मिला लंबरदार जनकल्याण महासंघ, मानदेय बढ़ाने के लिए जताया आभार

मुख्यमंत्री ने महासंघ को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

0

शिमला : हिमाचल प्रदेश लंबरदार जनकल्याण महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में वाइस चैयरमेन लंबरदार विशाल चम्बयाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान महासंघ ने लंबरदारों का मानदेय बढ़ाने के लिए आभार जताया।

इसके बाद लंबरदार जनकल्याण महासंघ की प्रदेश जरनल हाउस की बैठक विशाल चम्बयाल की अध्यक्षता में हुई और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री को संघ की विभिन्न मांगों और मुद्दों से अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ने महासंघ को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस शूटिंग क्लब के इन 4 निशानेबाजों ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, दिल्ली और भोपाल में शानदार प्रदर्शन