HomeHimachalSirmaurगुजरात में राष्ट्रीय एकता शिविर में हिस्सा लेंगे नाहन और श्री रेणुकाजी...

गुजरात में राष्ट्रीय एकता शिविर में हिस्सा लेंगे नाहन और श्री रेणुकाजी कालेज के ये दो स्वयंसेवी

प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ल ने इस उपलब्धि के लिए दोनों स्वयंसेवियों और एनएसएस इकाइयों को बधाई दी।

नाहन : डॉ. वाईएस परमार पीजी कालेज नाहन के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवी अभिषेक और डिग्री कालेज श्री रेणुकाजी की अशीमा का चयन गुजरात के वलसाड जिले के धरमपुर स्थित बरूमल में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) के लिए हुआ है। यह शिविर 27 जून से 3 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित NSS स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं।

जिला नोडल अधिकारी NSS डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य से कुल 10 स्वयंसेवियों का चयन इस शिविर में हुआ है, जिनमें सिरमौर जिले से 2 शामिल हैं। यह चयन उनके सेवा कार्यों, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के आधार पर हुआ है।

ये भी पढ़ें:  प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर की बनेगी नई कार्यकारिणी, सभी 16 खंडों में चुनाव की तारीखों का एलान

प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ल ने इस उपलब्धि के लिए दोनों स्वयंसेवियों और एनएसएस इकाइयों को बधाई दी। साथ ही स्वयंसेवियों से भविष्य में भी राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर NSS समन्वयक डॉ. विनय कुमार शर्मा (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय), मोतीलाल राज्य नोडल अधिकारी, डॉ. सरोज भारद्वाज और क्षेत्रीय निदेशालय चंडीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक जय भगवान का भी आभार प्रकट किया गया, जिनके मार्गदर्शन से यह चयन संभव हो पाया।

ये भी पढ़ें:  पवित्र चूड़धार यात्रा पर लगेगा ये शुल्क, आपसे कितना लिया जाएगा, किसे मिलेगी छूट, फाइनल हुईं दरें
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More