HomeHimachalBilaspurफोरलेन के दोनों ओर हटाए गए अवैध कब्जे, बिलासपुर प्रशासन ने अमल...

फोरलेन के दोनों ओर हटाए गए अवैध कब्जे, बिलासपुर प्रशासन ने अमल में लाई संयुक्त कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फोरलेन निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा को सहन नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिलासपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन परियोजना की प्रगति में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए मंगलवार को बिलासपुर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। तहसील सदर के अंतर्गत गांव थुणू और जोल में सड़क के अधिकार क्षेत्र (ROW) में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई में नगर और ग्राम नियोजन विभाग (TCP), राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, उपमंडलीय अधिकारी (SDM) सदर, डीएसपी और एनएचएआई (NHAI) के अधिकारी और फोरलेन निर्माण में लगे कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने गांव थुणू के किशोरी लाल (पुत्र बंसी), बाबूराम व छोटू राम (पुत्रगण पोहलो) और गांव जोल के कुलदीप कुमार (पुत्र सीताराम) द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाकर एनएचएआई की जमीन को मुक्त करवाया।

ये भी पढ़ें:  पावर शटडाउन : बिलासपुर शहर के आसपास के इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फोरलेन निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा को सहन नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More