HomeHimachalमंडी में बादल फटने की घटना से 3 लोगों की मृत्यु पर...

मंडी में बादल फटने की घटना से 3 लोगों की मृत्यु पर CM सुक्खू ने जताया शोक

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सुबह मंडी शहर में बादल फटने की घटना से तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्यों का युद्ध स्तर पर संचालन किया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  श्रीचामुंडा से वृंदावन जा रही HRTC की हिमधारा बस पर पंजाब में हमला, बाल-बाल बचे यात्री

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More