HomeHimachalSirmaurसिरमौर की इस पंचायत के प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने...

सिरमौर की इस पंचायत के प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने के आरोप, नाहन में डीसी को सौंपी शिकायत

ग्रामीणों ने डीसी से पंचायत के विकास कार्यों की जांच की मांग उठाई। ग्रामीण विजय कुमार और तपेंद्र सिंह की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीसी सिरमौर को सौंपी शिकायत में कहा कि इस पंचायत के विकास कार्यों में कई अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इसकी उन्होंने आरटीआई भी लगाई है।

नाहन : जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के तहत आने वाली भवाई पंचायत के प्रधान पर विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताएं बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस सिलसिले में सोमवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल नाहन में डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिला।

इस दौरान ग्रामीणों ने डीसी से पंचायत के विकास कार्यों की जांच की मांग उठाई। ग्रामीण विजय कुमार और तपेंद्र सिंह की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीसी सिरमौर को सौंपी शिकायत में कहा कि इस पंचायत के विकास कार्यों में कई अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इसकी उन्होंने आरटीआई भी लगाई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरटीआई लगाने के बाद इसे वापस लेने के लिए उनपर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरिजन बस्ती कड़ोली में प्रस्तावित आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य मौके पर शुरू नहीं हो पाया हैै। जबकि, इस भवन के निर्माण के लिए मस्ट्रोल तक जारी किया जा चुका है, जिसमें 5 लोगों की 3-3 दिनों की हाजरियां भी लगी हैं। इसकी एवज में 3540 रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें क्या है कार्यक्रम

आरोप है कि भवन के निर्माण के लिए 9 अक्तूबर 2024 को सीमेंट के 372 बैग के लिए 161076 रुपए की पैंमेंट जारी की गई। यही नहीं स्टील के लिए भी 2 अक्तूबर 2024 को 148196 और इसके बाद 9 अक्तूबर 2024 को 100167 रुपए के बिल भी निकाले जा चुके हैं।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि जब मौके पर निर्माण कार्य ही शुरू नहीं हुआ तो मस्ट्रोल कैसे जारी कर दिया। वहीं, लाखों रुपए की राशि पंचायत खाते से कैसे निकाली गई। इसके अलावा भी अन्य कई ऐसे कार्य हैं, जिसमें वित्तीय अनियमितताएं बरती गई हैं।

ग्रामीणों ने डीसी से गुहार लगाई कि पंचायत में जितने भी विकास कार्य हो रहे हैं या किए जा चुके हैं, उन सभी की उचित जांच की जाए। इसके साथ साथ ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत प्रधान की संपत्ति की जांच की भी मांग उठाई है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कांग्रेस पर साधा निशाना

इस मौके पर रविंद्र कुमार, विक्रम सिंह, विशाल कुमार, संजय कुमार, मोहन लाल, रणजीत सिंह, रविंद्र सिंह, पूर्व वार्ड मैंबर अजीत कुमार, सहदेव सिंह, हरदेव सिंह, गोपाल सिंह, अजय कुमार, अशोक आदि मौजूद रहे।

उधर, पंचायत प्रधान जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। कुछ लोग उनकी छवि खराब करने के प्रयास कर रहे हैं। पंचायत के विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोई धांधली नहीं की गई है। आंगनबाड़ी भवन का कार्य शुरू किया गया है। मौके पर मैटीरियल फैंका गया है और प्रस्तावित भवन निर्माण स्थल पर पत्थर निकालने का कार्य किया गया है।

ये भी पढ़ें:  @Nahan: झाड़ियों में छिपकर लगा रहा था चिट्टे का इंजेक्शन, अचानक पहुंची पुलिस और पकड़ा गया
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More