HomeHimachalSirmaurराजीव ठाकुर को सौंपी नाहन महाविद्यालय के PTA अध्यक्ष की कमान, नई...

राजीव ठाकुर को सौंपी नाहन महाविद्यालय के PTA अध्यक्ष की कमान, नई कार्यकारिणी का गठन

प्राचार्य डॉ. वी.के. शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि पी.टी.ए. की भागीदारी कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्रों के हित में चलाई जा रही गतिविधियों और भविष्य की विकास योजनाओं के लिए बेहद जरूरी है।

नाहन : डा. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पी.टी.ए.) की एक आमसभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वी.के. शुक्ला ने की। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस मौके पर राजीव ठाकुर को पी.टी.ए.अध्यक्ष चुना गया, जबकि नरेश कुमार तोमर को उपाध्यक्ष, प्रो. गोपाल भारद्वाज को सचिव, रूपिंदर कौर को संयुक्त सचिव और जसवंत सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ साथ नरेश कुमार को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्राचार्य डॉ. वी.के. शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि पी.टी.ए. की भागीदारी कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्रों के हित में चलाई जा रही गतिविधियों और भविष्य की विकास योजनाओं के लिए बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें:  हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों का नेशनल कॉन्फ्रेंस में शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रेजेंटेशन में जीता तीसरा स्थान

नई कार्यकारिणी के गठन से कॉलेज को छात्रों के कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम कॉलेज और अभिभावकों के बीच सेतु का काम करेगी, जिससे कॉलेज का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More