HomeHimachalSirmaurसंगड़ाह की सांगना पंचायत के निचला गाता गांव पर मंडराया भूस्खलन का...

संगड़ाह की सांगना पंचायत के निचला गाता गांव पर मंडराया भूस्खलन का खतरा, लोग सहमे

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो यहां एक बड़ा हादसा हो सकता है, जिसके लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।

संगड़ाह : जिला सिरमौर में जारी मूसलाधार बारिश के बीच संगड़ाह उपमंडल के एक गांव पर भूस्खलन का बड़ा खतरा मंडरा गया है। ग्राम पंचायत सांगना का निचला गाता गांव भारी बारिश के बाद भूस्खलन की चपेट में है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि गांव के ठीक पीछे से गुजरने वाली सड़क पर पानी निकासी के लिए नाली की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे बारिश का सारा पानी सीधे गांव की तरफ बह रहा है, जिससे मिट्टी धंस रही है और भूस्खलन हो रहा है।

पूर्व भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत, पूर्व पंचायत प्रधान रमेश शर्मा, पूर्व उपप्रधान जालम सिंह शर्मा, बहादुर सिंह, दिनेश शर्मा, बलबीर शर्मा, देवराज और जीत सिंह ने बताया कि इसको लेकर उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग को भी अवगत करवाया, लेकिन उनकी अपील को नजरअंदाज ही किया गया।

ये भी पढ़ें:  शराब के नशे में धुत्त फायर कर्मी ने मचाया हुड़दंग, शीशे तोड़े, साथी कर्मियों से की गाली गलौच

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो यहां एक बड़ा हादसा हो सकता है, जिसके लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने कहा कि निचला गाता ही नहीं, बल्कि पास की हरिजन बस्ती धाला पर भी खतरा मंडरा रहा है। गाताधार से सांगना तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क भी खस्ताहाल है। एक छोटे नाले पर न तो पुलिया है और न ही पानी की निकासी का कोई इंतजाम किया गया है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तुरंत किसी उच्च अधिकारी को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेने और समाधान निकालने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद के मरयोग में सोलन के निजी स्कूल की मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षिका सहित 8 बच्चे घायल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More