HomeCrimeपांवटा साहिब में स्मैक और प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ महिला सहित दो...

पांवटा साहिब में स्मैक और प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार, 2 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई

पुलिस ने इनके कब्जे से स्मैक और नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने NDPS एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए दो अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से स्मैक और नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने NDPS एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले मामले में पांवटा साहिब की डिटेक्शन सेल की टीम ने देवीनगर के वार्ड नंबर 10 में छापा मारकर काजल नाम की महिला के कब्जे से 5.11 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की। लिहाजा पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है, जिसे आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नाहन में अधिकारी-कर्मियों को दिलाई मतदाता शपथ

एक अन्य मामले में पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान भगवानपुर गांव के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बिलाल (22) निवासी मिश्रवाला (पांवटा साहिब) को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 456 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:  बड़ी मिसालः सरकारी पैसा लैप्स होने से बचाने के लिए इन ग्रामीणों ने खुद लगा दिए 6 लाख, जानें क्या है मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More