HomeHimachalHimachal: CM ने जारी किया पर्यावरण कैलेंडर और स्वर्ण जयंती लोगो, जानें...

Himachal: CM ने जारी किया पर्यावरण कैलेंडर और स्वर्ण जयंती लोगो, जानें क्या है खास

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 50 गतिविधियों को प्रदर्शित कर रहे पर्यावरण कैलेंडर को जारी किया गया. साथ ही बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती लोगो भी जारी किया गया है.

धर्मशाला : सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 50 गतिविधियों को प्रदर्शित कर रहे पर्यावरण कैलेंडर को जारी किया. उन्होंने बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती लोगो भी जारी किया.
मुख्यमंत्री ने बोर्ड को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 50 वर्षों के दौरान अनेक सराहनीय कार्य किए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि पर्यावरण को संरक्षित करने के बोर्ड के प्रयासों को निरंतर सफलतापूर्वक जारी रहेंगे.
पर्यावरण कैलेंडर में 21 दिसंबर, 2024 और 21 दिसंबर, 2025 के मध्य पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण 50 दिनों को मनाने के लिए 50 प्रमुख गतिविधियों की रूपरेखा दी गई है. इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रदेश के लोगों में जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है.
नए लांच किए गए स्वर्ण जयंती लोगो को एचपीपीसीबी के सभी आधिकारिक पत्राचार पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा. बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और प्रयोगशालाएं 21 दिसंबर, 2024 को स्वच्छता अभियान चलाएंगे.
स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनवरी 2025 के अंतिम पखवाड़े या फरवरी 2025 के प्रथम पखवाड़े में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  23 नवंबर को नौणी में आयोजित होगा मेगा विधिक साक्षरता शिविर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More