आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन और किन बातों का रखना होगा ध्यान

आज का राशिफल : आज, रविवार, 28 सितंबर 2025 का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है? ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि कुछ जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा, वहीं कुछ को सावधानी बरतनी होगी। आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ को खान-पान पर विशेष संयम रखने की आवश्यकता रहेगी।

0

आज का राशिफल : आज, रविवार, 28 सितंबर 2025 का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है? ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि कुछ जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा, वहीं कुछ को सावधानी बरतनी होगी।
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ को खान-पान पर विशेष संयम रखने की आवश्यकता रहेगी।

मेष:
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।

शुभ: अंक 9
शुभ रंग: क्रीमी सफेद

वृष:
बच्चों की वजह से आज आप खुश मिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप फ्री रोमांटिक मूढ़ में हो सकते हैं।

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन:
कड़ी मेहनत करने के बाद आज आपको आराम करने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र पर की गई लापरवाही के कारण आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। विलास की सामग्री पर खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यर्थ की भागा दौड़ी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल शांडिल ने किया दो दिवसीय भूरेश्वर महादेव मेले का शुभारंभ

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: भूरा स्लेटी

कर्क:
आज आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रह सकते हैं। खान-पान की चीजों पर संयम रखने की आवश्यकता रहेगी। शाम के समय घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है। आज कोई आपसे पैसे की मांग कर सकता है। आज आप धन से जुड़े किसी मसले को सुलझाने में सक्षम रहेंगे।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गेहुआ लाल

सिंह:
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई अहम कदम उठा सकते हैं। किसी की ज्योतिषीय सलाह आपको मदद पहुंचा सकती है। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी

कन्या:
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में ना पड़ें।

ये भी पढ़ें:  Shri Renukaji : जरा संभलकर, यहां कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद

तुला:
आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। धन की बचत को लेकर घर का कोई बड़ा सदस्य आज आपको लेक्चर दे सकता है। फिजूल खर्ची कर सकते हैं। आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शाम के समय आपसे मिलने कोई अहम शख्स आ सकता है।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक:
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी

धनु:
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्राओं के विषय में सोच समझकर यात्रा करें। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद के श्री भूरशिंग महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा संपन्न, हजारों ने किया भक्ति रसपान

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गोल्डन

मकर:
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद

कुंभ:
आज आप अपने माता-पिता को अनदेखा कर सकते हैं। माता-पिता की बीमारी पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। खान-पान की चीजों पर स्वयं बरतने की आवश्यकता रहेगी। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का पीला

मीन:
आज आप अपने आप को दुरुस्त रखेंगे। अकस्मात धन लाभ हो सकता है। परिवार में किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। धार्मिक भावना से आज आपका मन शांत रहेगा। घर के काम करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज नशे से दूर रहें।

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला