HomeHimachalसिरमौर में दाखिल हुए हाथी, पांवटा साहिब इलाके में वन विभाग ने...

सिरमौर में दाखिल हुए हाथी, पांवटा साहिब इलाके में वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

ये दोनों हाथी वन परिक्षेत्र माजरा के बहराल ब्लॉक की सतीवाला बीट में देखे गए हैं। यहां हाथी के फूट प्रिंट्स और गोबर मिला है। इसको लेकर वन विभाग सतर्क हो गया है।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश की सीमा में पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क से दो हाथियों के प्रवेश के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।

ये दोनों हाथी वन परिक्षेत्र माजरा के बहराल ब्लॉक की सतीवाला बीट में देखे गए हैं। यहां हाथी के फूट प्रिंट्स और गोबर मिला है। इसको लेकर वन विभाग सतर्क हो गया है।

वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे जंगलों की ओर बिल्कुल न जाएं। विभाग ने हिदायत दी है कि अगर बहुत जरूरी हो, तो ही पूरी सावधानी बरतते हुए जंगल में प्रवेश करें और अकेले न जाएं।

जन-जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग पहले से ही सक्रिय सुरक्षा उपाय अपना रहा है। इनमें अलर्ट अलार्म सिस्टम लगाना, ग्रामीणों को समय-समय पर सूचित करना और सीमा वाले क्षेत्रों में हाथी ट्रेंच (खाई) का निर्माण शामिल आदि है। विभाग इन सभी सुरक्षा उपायों की लगातार निगरानी भी कर रहा है।

बता दें कि पिछले कई वर्षों से राजाजी नेशनल पार्क से हाथी सिरमौर में पहुंच रहे हैं। ये न केवल फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि लोगों के लिए भी खतरा बनते हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर दो गाड़ियों में टक्कर

पिछले 3 साल के भीतर हाथी यहां एक महिला और एक भेड़पालक को मौत के घाट उतार चुके हैं। इन हाथियों के प्रवेश से जनजीवन और संपत्ति को लेकर चिंता बनी रहती है। ऐसे में विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

डीएफओ पांवटा साहिब वेद शर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे हाथियों के संभावित रास्ते से दूर रहें और किसी भी असामान्य गतिविधि या हाथी की उपस्थिति की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण : बिंदल बोले- उन पर हत्या के प्रयास का केस, ईंटें बरसाने वालों पर कार्रवाई नहीं
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More