HomeHimachalहिमाचल को केंद्र का बड़ा तोहफा: कोटखाई और पांवटा साहिब में खुलेंगे...

हिमाचल को केंद्र का बड़ा तोहफा: कोटखाई और पांवटा साहिब में खुलेंगे दो नए केंद्रीय विद्यालय

केंद्र सरकार ने हिमाचल को दो नए केंद्रीय विद्यालय (KV) खोलने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला केंद्रीय आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने लिया है, जिसके तहत देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे।

शिमला/पांवटा साहिब : केंद्र सरकार ने हिमाचल को दो नए केंद्रीय विद्यालय (KV) खोलने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला केंद्रीय आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने लिया है, जिसके तहत देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में ये दोनों नए स्कूल शिमला जिले के कोटखाई और सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में खोले जाएंगे, जिससे इन क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता बढ़ेगी। केंद्र सरकार ने इन 57 विद्यालयों की स्थापना पर कुल 5,862.55 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है।

यह राशि अगले नौ वर्षों में यानी वर्ष 2026-27 से पूंजीगत और संचालन व्यय के रूप में खर्च की जाएगी। इन सभी नए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।

इन स्कूलों में पहली बार बालवाटिका (पूर्व-प्राथमिक स्तर के तीन वर्ष) की भी व्यवस्था की जाएगी, जो बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूती देगी। केंद्र सरकार के अनुसार इन 57 नए विद्यालयों के संचालन के लिए औसतन 81 पदों की आवश्यकता होगी, जिससे देश भर में 4,617 स्थायी नौकरियां सृजित होंगी। साथ ही निर्माण और अन्य गतिविधियों से हजारों अस्थायी रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र का यह निर्णय प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जयराम ठाकुर ने प्रदेश को यह सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री के साथ साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब के नामी उद्योग में गैस रिसाव, 8 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती, प्रबंधन पर लापरवाही का केस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More