आज का राशिफल: जानें 12 राशियों पर कैसा रहने वाला है ग्रहों का प्रभाव, शुभ समय और राहुकाल

आज 10 अक्टूबर, दिन शुक्रवार कई राशियों के लिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और सतर्कता बरतने का संकेत दे रहा है। कुछ जातकों को चोट लगने या आकस्मिक धन हानि का खतरा रहेगा, इसलिए संयम और सावधानी महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख, कार्य की प्रशंसा और आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। छोटी यात्राओं और अध्यात्म में रुचि बढ़ने की संभावना है। विवादों से दूर रहें।

0

• आज का शुभ मुहूर्त : 06:21am-10:40am
• राहु काल : 10:40am-12:07pm
• अभिजीत मुहूर्त: 11:44am-12:30pm
• दिशाशूल : पश्चिम

आज 10 अक्टूबर, दिन शुक्रवार कई राशियों के लिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और सतर्कता बरतने का संकेत दे रहा है। कुछ जातकों को चोट लगने या आकस्मिक धन हानि का खतरा रहेगा, इसलिए संयम और सावधानी महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख, कार्य की प्रशंसा और आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। छोटी यात्राओं और अध्यात्म में रुचि बढ़ने की संभावना है। विवादों से दूर रहें।

मेष (Aries)
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के विवाद में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।

• शुभ अंक: 6
• शुभ रंग: काला

वृष (Taurus)
नशे की लत से आज दूर रहें। पेट संबंधित रोग आज आपको घेर सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीन से जुड़े मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर-पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 340वें नाहन आगमन दिवस पर होगा जोड़ मेला, 1685 को ऐतिहासिक शहर में पधारे थे गुरू महाराज

• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: धूमिल

मिथुन (Gemini)
खान-पान पर संयम बरतें और सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में व्यस्त रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: हरा

कर्क (Cancer)
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: सफेद

सिंह (Leo)
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: हरा

कन्या (Virgo)
बच्चों की वजह से आज आप खुश मिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपका मूढ़ रोमांटिक हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र मेले की तैयारियों पर चर्चा, भक्तों की सुरक्षा के साथ सुविधाओं पर फोकस

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: गुलाबी

तुला (Libra)
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्राओं के विषय में सोच-समझकर यात्रा करें। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: पीला

वृश्चिक (Scorpio)
शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: सिल्वर

धनु (Sagittarius)
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, मेष से मीन तक जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: गाजरी

मकर (Capricorn)
आज आप किस्मत के भरोसे न बैठें। शारीरिक रूप से आज आप अस्वस्थ रह सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। किसी चीज के गुम होने की आशंका बनी रहेगी। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, जिससे आपको नुकसान हो सकता है।

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: पीला

कुंभ (Aquarius)
आज आप अपने माता-पिता को अनदेखा न करें। माता-पिता की बीमारी पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: हल्का पीला

मीन (Pisces)
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भाग-दौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।

• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: बादामी

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
सम्पर्क नंबर: 94187 45356