HomeCrimeएसआईयू नाहन की टीम ने शिलाई में चरस के साथ दबोचा युवक, पुलिस...

एसआईयू नाहन की टीम ने शिलाई में चरस के साथ दबोचा युवक, पुलिस रिमांड पर भेजा

शिलाई : जिला सिरमौर में एसआईयू नाहन की टीम ने एक युवक को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना शिलाई में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत केस दर्ज करने के बाद शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 13 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू ने यह कार्रवाई गांव शिल्ला, तहसील कमरऊ के पास अमल में लाई, जहां टीम ने अजय पुत्र जगदीश निवासी गांव टटियाणा, तहसील कमरऊ के कब्जे से 210 ग्राम चरस बरामद की। इस पर आरोपी को तुरंत मौके पर गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  ध्वनिमत से पास हुआ हिमाचल का बजट, सुक्खू सरकार को 58,830 करोड़ खर्च की मंजूरी

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को अदालत ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि चरस तस्करी के संबंध में आरोपी से और जानकारी जुटाई जाएगी। क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More