HomeEducationअनिल पुंडीर को फिर PTA अध्यक्ष की कमान, डिग्री कॉलेज राजगढ़ के...

अनिल पुंडीर को फिर PTA अध्यक्ष की कमान, डिग्री कॉलेज राजगढ़ के चुनाव में इन्हें भी सौंपी जिम्मेदारी

प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके वर्ष 2025-26 के लिए नई ऊर्जावान टीम का गठन किया गया।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के डिग्री कॉलेज राजगढ़ में आज अभिभावक शिक्षक संघ (PTA) की महत्वपूर्ण आमसभा आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके वर्ष 2025-26 के लिए नई ऊर्जावान टीम का गठन किया गया।

इस दौरान अनिल पुंडीर को सभी की सहमति से दूसरी बार PTA अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इस नई टीम में हरदेव कुमार को उपाध्यक्ष, प्रो. रमेश चौहान को सचिव और सुखदेव पुंडीर को सह सचिव चुना गया।

अपने अनुभव का मार्गदर्शन देने के लिए एमके कौशल मुख्य सलाहकार बने, जबकि अनिल कुमार (लाइब्रेरियन) और सुरजीत ठाकुर तकनीकी विशेषज्ञ चुने गए।

ये भी पढ़ें:  जसवां-कोटला के रजनीश शर्मा बने भारतीय नौसेना में रियर एडमिरल

कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में शिक्षाविद डॉ. गीतिका ठाकुर, डॉ. अभिषेक कुमार, प्रो. विनोद कुमार और समर्पित अभिभावक अरुण ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, राजेश ठाकुर और गुरदयाल शर्मा मनोनीत किए गए।

गठन के तुरंत बाद प्राचार्य डॉ. वर्मा और नव नियुक्त अध्यक्ष अनिल पुंडीर की संयुक्त अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। बैठक में कॉलेज के चहुंमुखी विकास, छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और आगामी वर्षों के लिए नई रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर पिछले वर्ष के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा भी पारदर्शिता के साथ सभी सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया गया। अनिल पुंडीर के नेतृत्व में डिग्री कॉलेज राजगढ़ की पीटीए टीम नए जोश और उत्साह के साथ शैक्षिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ने को तैयार है।

ये भी पढ़ें:  दक्षिण जोन जीएसटी विंग परवाणू ने स्टोन क्रेशर व खनन करदाताओं से वसूले 2.82 करोड़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More