HomeHimachalअंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2025: कलाकारों के चयन के लिए इस दिन होंगे...

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2025: कलाकारों के चयन के लिए इस दिन होंगे ऑडिशन

ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

नाहन : अंतराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किए जाएंगे। ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी ‘सी’ व ‘डी’ के कलाकार चयनित किए जाएंगे।

कलाकारों के चयन के लिए 25 अक्तूबर 2025 को प्रातः 10ः30 बजे एसएफडीए सभागार नाहन में ऑडिशन लिए जा रहे हैं।

ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

यह ऑडिशन कलाकार चयन समिति की निगरानी में किए जाएंगे। इच्छुक कलाकारों को 25 अक्तूबर को प्रातः 10ः30 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। कलाकारों का पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री के निर्देश : वित्त विभाग 30 अप्रैल तक ठेकेदारों के सभी बकाया का करे भुगतान

इसके अलावा इच्छुक कलाकार अपना आवेदन जिला भाषा अधिकारी सिरमौर की ई-मेल dlosirmaur@gmail.com अथवा कार्यालय में 24 अक्तूबर 2025 तक कर सकते हैं।

चयनित कलाकारों को उनके लिए निर्धारित प्रस्तुति की तिथि के अनुसार दूरभाष के माध्यम से एक दिन पूर्व सूचित किया जाएगा। ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों को आने-जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

श्रेणी ‘ए’ और ‘बी’ के स्थापित कलाकारों का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा उनके आवेदनों और पूर्व में गायन के रिकार्ड व अनुभव के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01702-223115 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  नवनियुक्त ‘वन मित्रों’ के लिए प्रशिक्षण मैनुअल जारी, सीएम बोले 15 मई के बाद करेंगे संवाद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More